पौड़ी

बिचला ढांगू क्रिकेट प्रीमियर लीग का सफल समापन, कोठार बना चैंपियन

 

द्वारीखाल/पौड़ी। बिचला ढांगू क्रिकेट प्रीमियर लीग का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कोठार और किनसुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कोठार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए किनसुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 133 रन बनाए और कोठार के सामने 134 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोठार की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 8 ओवर में 134 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

कोठार की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच पर शुरू से ही पकड़ बनाए रखी और आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जय सिंह को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खिलाड़ियों, आयोजकों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच बताया।

आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *