त्रिपुर सुंदरी मां बालकुंवारी मंदिर में तीन दिवसीय दुर्गापाठ का आयोजन
द्वारीखाल। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल त्रिपुर सुंदरी मां बालकुंवारी मंदिर (देवीडांडा, परसूलीखाल) में 19, 20 एवं 21 जून को तीन दिवसीय दुर्गापाठ सप्तशती पाठ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मंदिर समिति के अनुसार 19 जून से प्रारंभ होने वाले दुर्गापाठ का समापन 21 जून को पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र सहित दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
आयोजकों ने सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
निवेदक: मंदिर समिति एवं समस्त बलूनी परिवार
सम्पर्क सूत्र: 9761644042, 9389085582
