आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर की गंगा स्नान एवं दर्शन यात्रा 29 मई से
*हरिद्वार में होगा विशेष स्नान, दर्शन-पूजन और धार्मिक कार्यक्रम*
सतपुली/पौड़ी गढ़वाल। आदिशक्ति मां भुवनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति (रजि.) सांगुड़ा (दैसण बिलखेत), पौड़ी गढ़वाल द्वारा मां भुवनेश्वरी मंदिर की गंगा स्नान एवं दर्शन यात्रा का आयोजन 29 एवं 30 मई 2026 को किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर मां भुवनेश्वरी चलमूर्ति का गंगा स्नान, पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 29 मई को सुबह 8 बजे मंदिर से हरिद्वार के लिए प्रस्थान किया जाएगा। यात्रा सतपुली, गुमखाल, दुगड्डा और सिद्धबली मंदिर कोटद्वार होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था गढ़वाली धर्मशाला श्रवणनाथ नगर में की गई है। शाम 7 बजे से 8 बजे तक दर्शन, पूजन एवं आरती का आयोजन होगा।
शनिवार 30 मई को प्रातः 8 बजे हरकी पैड़ी, हरिद्वार में मां भुवनेश्वरी चलमूर्ति का गंगा स्नान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10 बजे हरिद्वार से मंदिर के लिए वापसी प्रस्थान होगा। शाम 3 बजे हंस फाउंडेशन हॉस्पिटल परिवार द्वारा स्वागत सत्कार एवं दर्शन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यात्रा संयोजक एवं मुख्य पुजारी आचार्य नागेंद्र मोहन सेलबाल ने बताया कि यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि विश्राम, भोजन एवं वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है।
यात्रा एवं पंजीकरण से संबंधित जानकारी के लिए श्रद्धालु मोबाइल नंबर 7830244233 एवं 9411506996 पर संपर्क कर सकते हैं।
