पौड़ी

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत थलीसैंण में बच्चों को वितरित की गई यूनिफॉर्म

थलीसैंण। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देशों के क्रम में विकासखंड थलीसैंण में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कुणेथ में 36 बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की गई।

बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र कुणेथ में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा केंद्र का निरीक्षण भी किया गया। इसके अतिरिक्त मरम्मत किए गए अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों गंगाऊ, पफड़ियाणा, नलई, बंगाली एवं रौखड़ा में अध्ययनरत स्कूल पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे पांच बच्चों को भी यूनिफॉर्म वितरित की गई।

उन्होंने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पूर्व में भी कन्या जन्मोत्सव, “अफसर बिटिया”, “लंच विद एसडीएम”, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम तथा मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किए जाने जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री गीता एवं आंगनबाड़ी सहायिका दीपा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *