पौड़ी

होप फॉर हेल्थ चेरिटेबल ट्रस्ट, चैलूसैंण क्लीनिक में आज मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। होप फॉर हेल्थ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित चैलूसैंण क्लीनिक में रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।

शिविर में वरिष्ठ गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार सिंघल ने डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं किडनी संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच की। साथ ही मरीजों को उचित खानपान एवं नियमित स्वास्थ्य जांच की सलाह दी गई।

वहीं वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. अल्पना प्रसाद ने बच्चों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं एवं सर्जिकल परामर्श प्रदान किया। शिविर में पहुंचे अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह ली।

इस दौरान निशुल्क BMD (Bone Mineral Density) टेस्ट कैंप भी आयोजित किया गया, जिसमें हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस से संबंधित जांच की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बुजुर्गों ने जांच कराई।

स्वास्थ्य शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगे भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *