युवाओं का बढ़ता विश्वास, यूकेडी से जुड़े कई युवा
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड, देहरादून में शुक्रवार को मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ की ओर से सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकोष्ठ अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने की। इस दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की भागीदारी और राज्य के मूल मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मूल निवास, सशक्त भू-कानून, सांस्कृतिक पहचान और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राज्य की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए मूल निवास एवं सशक्त भू-कानून की मांग को व्यापक जनआंदोलन का रूप देना आवश्यक है।
इस अवसर पर कई युवाओं ने उत्तराखंड क्रांति दल की विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में कुलदीप लिंगवाल, मनजीत सिंह, सुमित केमनी, रविन्द्र सिंह रावत, विजय सिंह पुंडीर और दीपक सिंह रावत सहित अन्य युवा शामिल रहे। वहीं बीपी जोशी को मूल निवास भू-कानून प्रकोष्ठ का पछवादून जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में संदीप बिष्ट (कोषाध्यक्ष), राकेश नेगी (उपाध्यक्ष), शुभम नेगी (महानगर अध्यक्ष), प्रवीण रतूड़ी (केंद्रीय प्रवक्ता), प्रमोद काला (केंद्रीय प्रवक्ता), दिनेश पंत (मीडिया प्रभारी), प्रेम पडियार (वरिष्ठ कार्यकर्ता), देवचंद उत्तराखंडी (महामंत्री) और राजेन्द्र प्रधान (वरिष्ठ कार्यकर्ता) सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने राज्यहित, जनसरोकारों तथा मूल निवास और भू-कानून की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
