पौड़ी

नो व्हीकल डे पर न्यायिक अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पैदल कार्यालय पहुंचकर लोगों को किया जागरूक, ईंधन बचत का दिया संदेश

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सोमवार को “सुरक्षित ईंधन–सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “नो व्हीकल डे” मनाते हुए अपने-अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण एवं ईंधन बचत का संदेश दिया।

कार्यक्रम में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम, सिविल जज (सी०डी०) अमित भट्ट, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अकमल एवं रिजवान अंसारी  सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने आमजन को वाहन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए अधिक पैदल चलने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने तथा ईंधन की बचत करने के लिए प्रेरित किया।

सिविल जज नाज़िश कलीम ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने कहा कि कम दूरी के लिए पैदल चलना तथा सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना जैसे छोटे प्रयास भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य के लिए ऐसे अभियानों में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की।

इस अवसर पर चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराड़ा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत, बार एसोसिएशन एवं पैनल अधिवक्ताओं सहित कर्मचारी उपस्थित थे। बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, पैनल अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *