ऋषिकेश में सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी का भव्य स्वागत
राजभर समाज ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित
ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के ऋषिकेश आगमन पर राजभर समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। निजी दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे सांसद रमाशंकर विद्यार्थी को समाज के लोगों ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर राजभर समाज के प्रतिनिधियों ने सांसद रमाशंकर विद्यार्थी को समाज के प्रति उनकी सक्रियता और जनहित के मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाने के लिए सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरीश राजभर ने कहा कि रमाशंकर विद्यार्थी समाजवादी पार्टी के समर्पित और जुझारू जनप्रतिनिधि हैं, जो लगातार अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं, विकास योजनाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को संसद में उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सांसद विद्यार्थी समाज के सभी वर्गों की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं।
सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने स्वागत के लिए राजभर समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि समाज और क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और समाज के उत्थान जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने समाज के संगठन और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।
इस मौके पर गोपाल कृष्ण राजभर, गिरीश राजभर, रमेश राजभर, मार्कण्डेय राजभर, परमेश्वर राजभर, सूरज राजभर, सतीश राजभर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
