स्वामी संतोषानंद सरस्वती की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, गीता पाठ व भजन-कीर्तन आयोजित
ऋषिकेश। श्री गीता आश्रम में आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती जी महाराज के शिष्य एवं धर्म प्रचारक ब्रह्मलीन स्वामी संतोषानंद सरस्वती की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आश्रम परिसर में गीता पाठ, हवन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक बाबा निरंजन देव जी (उड़िया बाबा) एवं उनके साथ भजनिकों ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके उपरांत श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्वामी संतोषानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें त्याग, तपस्या एवं निरंतर साधना में लीन रहने वाला महान संत बताया।
इस दौरान चंद्र मित्र शुक्ला, त्रिभुवन उपाध्याय, आचार्य नितेश खंडूरी प्रदेश संस्कृति अध्यक्ष, शिवम ढोडियाल, गीता चैतन्य, पंडित अच्युत जोशी सहित अनेक वक्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन भानु मित्र शर्मा ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता ने भी अपना संदेश प्रेषित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर गीता चैतन्य, सुलोचना लखानी, पंडित दीपांशु तिवारी, पंडित प्रेम प्रसाद, पंडित उदयराम, पंडित नीरज शास्त्री, त्रिभुवन उपाध्याय, सभासद जितेंद्र धाकड़ सहित अनेक साधु-संत एवं आश्रमवासी उपस्थित रहे।
