‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा के लिए किया प्रेरित
पौड़ी गढ़वाल। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं का मनोबल बढ़ाना और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना रहा।

उपजिलाधिकारी थलीसैंण कृष्णा त्रिपाठी के निर्देशानुसार विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल छात्राओं का उत्साह बढ़ता है, बल्कि अन्य बालिकाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम कर अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे बेटियों की शिक्षा में सहयोग बनाए रखें।
बाल विकास परियोजना अधिकारी पूजा रावत ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़े।
इस अवसर पर दीपक प्रताप, जयप्रकाश शाह, हरेंद्र चौहान सहित अन्य अधिकारी व छात्राएं उपस्थित रहीं।
