पोषण पखवाड़ा: आंगनबाड़ी केंद्र श्रीखोन में जागरूकता गतिविधियां आयोजित
पौड़ी। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बाल विकास परियोजना कोट अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र श्रीखोन में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका वजन एवं लंबाई मापी गई।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। क्षेत्रीय सुपरवाइजर ने पोषण पखवाड़ा के उद्देश्यों एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं सहायिका द्वारा स्थानीय अनाज, फल एवं सब्जियों से आकर्षक पोषण रंगोली तैयार कर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
इस दौरान स्थानीय महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
