एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, तीन गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
कोटद्वार, श्रीनगर और पौड़ी में कार्रवाई, अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग की टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत कोटद्वार, श्रीनगर और पौड़ी में एक-एक गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति व्यवस्था, स्टॉक और वितरण प्रणाली की जांच की गई।
उन्होंने कहा कि एलपीजी आपूर्ति में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को समय पर और सही मात्रा में गैस उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए आगे भी निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
