पौड़ी

कलेक्ट्रेट परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पण

पौड़ी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जयंती की शुभकामनाएं भी दीं।

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की दिशा में नई सोच प्रदान की। उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण है, जिससे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के मूल्यों को अपनाकर ही समाज में सच्ची समरसता स्थापित की जा सकती है।

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने पर जोर दिया और उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा नरेंद्र टम्टा, क्रांति किशोर, जसपाल रावत, लक्ष्मण सिंह नेगी, मनीष कुमार, अनिरुद्ध, भक्ति लाल शाह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *