पौड़ी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण

*अनियमितताओं पर कार्रवाई की चेतावनी, पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर*

पौड़ी। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जनपद के तीन गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कोटद्वार, थलीसैंण और पौड़ी में एक-एक गैस गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य गैस आपूर्ति व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर अंकुश लगाना है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं और जहां भी अनियमितता पाई जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *