पौड़ी

एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख्ती, 5 गैस गोदामों व 5 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई : जिला पूर्ति अधिकारी

पौड़ी गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशानुसार शनिवार को पूर्ति विभाग द्वारा व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कुल 5 गैस गोदामों और 5 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसमें कोटद्वार और पौड़ी में दो–दो गैस गोदाम तथा नौगांवखाल में एक गैस गोदाम शामिल रहा। वहीं चाकीसैंण क्षेत्र में 5 व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

उन्होंने बताया कि एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से किए जा रहे हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जहां भी किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाएगी, वहां तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि व्यवस्था में सुधार बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *