पौड़ी

नरभक्षी गुलदार का आतंक, पोखड़ा और बीरोंखाल क्षेत्र के विद्यालयों में अवकाश घोषित

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती कोलाखाल क्षेत्र में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा एवं बीरोंखाल मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के तहत न्याय पंचायत कोलाखाल अंतर्गत संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा 1 से 12 तक के लिए 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) एवं 06 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश रहेगा।

इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तिमली एवं कण्डूली बड़ी में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में भी उक्त तिथियों में अवकाश घोषित किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *