ऋषिकेश

ढालवाला में उक्रांद की नगर कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 2027 चुनाव को लेकर बनी रणनीति

“हर घर चर्चा, हर घर पर्चा” से संगठन मजबूत करने पर जोर”

ढालवाला/ऋषिकेश। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की मुनि की रेती नगर इकाई की कार्यकारिणी बैठक नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया।

बैठक में “हर घर चर्चा, हर घर पर्चा” अभियान के माध्यम से आमजन तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच उजागर करने की रणनीति भी तय की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय सलाहकार समिति के सचिव वीरचंद रमोला, केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष पंकज व्यास, केंद्रीय प्रवक्ता राकेश ध्यानी, केंद्रीय संगठन मंत्री करण सिंह बर्तवाल, केंद्र संयुक्त मंत्री शशि डंगवाल, केंद्रीय संगठन मंत्री सरदार सिंह पुंडीर, केंद्रीय युवा सचिव विकास रयाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, कुंवर सिंह राणा, वरिष्ठ नेता देवेंद्र जोशी, गौरा सिंह पोखरियाल, व्यापार प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राजीव पंवार, युवा बूथ प्रभारी गुरदीप सिंह राणा, यूथ अध्यक्ष मनीष चौहान, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरिता चौहान, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष विजय लक्ष्मी बलोदी, नगर उपाध्यक्ष ललित राणा, शोभा चंदोला समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *