रूड़की के शिक्षाविद् डॉ. वी.के. शर्मा बने सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी के कुलपति
रूड़की। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद् डॉ. वी.के. शर्मा को सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से रूड़की सहित पूरे उत्तराखंड के शिक्षा जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

डॉ. शर्मा का शैक्षिक एवं प्रशासनिक अनुभव अत्यंत समृद्ध रहा है। लगभग 27 वर्षों के अपने करियर में उन्होंने स्नातक स्तर पर 19 वर्ष तथा स्नातकोत्तर स्तर पर 8 वर्षों तक अध्यापन कार्य किया है। इससे पूर्व वे लिंगायाज यूनिवर्सिटी में प्रो-वीसी (एडमिशन), ग्लोकल यूनिवर्सिटी तथा मदरहुड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एवं डीन (एजुकेशन) के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे विकासनगर एवं रूड़की के महाविद्यालयों में प्राचार्य पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
शोध के क्षेत्र में भी डॉ. शर्मा का योगदान उल्लेखनीय रहा है। उनके सैकड़ों शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय एवं यूजीसी सूचीबद्ध जर्नलों में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने देशभर में विभिन्न शैक्षिक सेमिनारों, शोध परियोजनाओं एवं मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई है।
डॉ. शर्मा “उद्घोष: शिक्षा का नया सवेरा” अभियान के संरक्षक के रूप में भी समाज के अंतिम पंक्ति तक शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। साथ ही वे अखिल भारतीय शैक्षिक विमर्श एवं शिक्षक सम्मान समारोहों के आयोजन के माध्यम से हजारों शिक्षकों को सम्मानित कर चुके हैं।
उनकी नियुक्ति पर शिक्षाविदों का मानना है कि उनके नेतृत्व में सिक्किम स्किल्स यूनिवर्सिटी कौशल आधारित शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी। शुभकामनाएं देने वालों में संजय वत्स, राजीव कुमार शर्मा, मेराज अहमद, डॉ. सुरेश पचौरी, डॉ. देवेंद्र शर्मा, डॉ. संतोष कुमार शर्मा, डॉ. विपिन कुमार चौधरी, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. अवध शर्मा, मु. इकराम, नितिन कुमार, सतीश पाल सिंह, डॉ. अंशुमन शर्मा, ओम सैनी, डॉ. घनश्याम गुप्ता, बीर सिंह पंवार, ठाठ सिंह, अंजीव कुमार मलिक, जगपाल सिंह, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार पुंडीर, विकास कुमार, संजीत सिंह, सुमित पंवार, डॉ. विशाल शर्मा, सुधीर शांडिल्य, धर्मपाल धीमान, डॉ. प्रियंका शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे।
