अर्थ पावर’ अभियान: आज रात एक घंटे का प्रतीकात्मक ब्लैकआउट
देहरादून। प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज शनिवार को “अर्थ पावर” अभियान के तहत रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे का प्रतीकात्मक ब्लैकआउट किया जाएगा। यह किसी प्रकार की बिजली कटौती नहीं है, बल्कि सरकार की ओर से जनता से स्वैच्छिक सहयोग की अपील की गई है।
निर्धारित समयावधि में लोगों से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में गैर-जरूरी लाइटें एवं विद्युत उपकरण बंद रखने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह स्वैच्छिक पहल है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता फैलाना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के प्रतीकात्मक कार्यक्रमों से आमजन में ऊर्जा के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ती है और लोग दैनिक जीवन में बिजली की खपत कम करने के लिए प्रेरित होते हैं।
प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा है कि छोटे-छोटे प्रयास भी ऊर्जा संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दे सकते हैं।
