पौड़ी

नवगठित सहकारी समितियों को सशक्त बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

पौड़ी गढ़वाल। जनपद में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सहकारिता विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य समितियों के प्रभावी संचालन एवं योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

कार्यशाला में गूगल मीट के माध्यम से संयुक्त निबंधक मंगला प्रसाद त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने, जिला सहकारी बैंक के माध्यम से क्रेडिट लिंकेज मजबूत करने तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सहकारी समितियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समन्वित प्रयासों पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक सौरभ कुमार, नाबार्ड के डीडीएम हिमांक शर्मा तथा जिला सहकारी बैंक के डीजीएम कृष्ण कैंतुरा ने भी सहकारिता योजनाओं, वित्तीय समावेशन और संस्थागत विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए इसे सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

कार्यशाला में जनपद के अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी तथा नवगठित सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *