पौड़ी

जनपद में 103 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडर के अवैध उपयोग पर जुर्माना

पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने हेतु व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग की 15 प्रवर्तन टीमों ने कुल 103 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि निरीक्षण में 10 गैस गोदाम, 2 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर और 91 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे। श्रीनगर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पाए जाने पर 4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

उन्होंने बताया कि कोटद्वार, दुगड्डा, चेलूसैंण, धुमाकोट, नैनीडांडा, पाबौ, सतपुली, लक्ष्मणझूला, नौगांवखाल, पोखड़ा, उफरैंखाल और रिखणीखाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में गैस गोदामों और प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।

जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *