ऋषिकेश

गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की बैठक, आशाराम व्यास स्मृति सम्मान आयोजित करने का निर्णय

स्थानीय विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिलेगा मंच, सामाजिक कार्यकर्ताओं को दिया जाएगा स्मृति सम्मान

ऋषिकेश। गढ़ भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ढालवाला मुनिकीरेती स्थित होटल चंद्रा पैलेस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को उत्तराखंड संस्कृति के संवाहक स्वर्गीय आशाराम व्यास की स्मृति में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में समिति के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतिभा का मूल्यांकन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को “आशाराम व्यास स्मृति सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

समिति द्वारा उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और लोक धरोहर से जोड़ने का अवसर मिल सके।

बैठक में समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह कंडियाल, उपाध्यक्ष घनश्याम नौटियाल, उपाध्यक्ष रमाबल्लभ भट्ट, सुनील दत्त थपलियाल, महिपाल बिष्ट, सुरेन्द्र भंडारी, धनीराम बिंजोला, भगतराम बिजलवाण, संतोष व्यास, प्रवीण व्यास, संजय बडोला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *