पौड़ी

माँ भुवनेश्वरी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होंगे वासंतिक नवरात्रि महोत्सव

सतपुली (पौड़ी गढ़वाल)। आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर मणिद्वीप सांगुड़ा, तिल्या बिलखेत बाँघाट में वासंतिक नवरात्रि संवत्सर 2084 (वर्ष 2026) के पावन अवसर पर 19 मार्च से 26 मार्च तक नौ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और मंदिर पूजा सेवा समिति ने सभी श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है।

कार्यक्रम की शुरुआत 19 मार्च को प्रथम नवरात्रि शैलपुत्री पूजन से होगी। इस दिन प्रातः 6:15 बजे आरती, शुभ मुहूर्त में घटस्थापना, प्रातः 9:00 बजे नारद गंगा में माँ भुवनेश्वरी की चल मूर्ति का स्नान तथा सुबह 10:00 बजे भुवनेश्वरी चौक से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दुर्गासप्तशती पाठ एवं हवन प्रारंभ होगा तथा महिला मंगल दलों द्वारा भजन-कीर्तन किए जाएंगे। सायंकाल 6:30 बजे प्रतिदिन आरती होगी।

20 मार्च को द्वितीया नवरात्रि में ब्रह्मचारिणी पूजन, 21 मार्च को तृतीया में चन्द्रघंटा पूजन तथा 22 मार्च को चतुर्थ नवरात्रि में कुष्मांडा पूजन किया जाएगा। इन दिनों सभी धार्मिक कार्यक्रम पूर्व दिवस की भांति आयोजित होंगे।

23 मार्च पंचम नवरात्रि को स्कन्धमाता पूजन के साथ विशेष रूप से रोट प्रसाद पूजन किया जाएगा। वहीं 24 मार्च षष्ठ नवरात्रि पर कालरात्रि हवन पूजन और 25 मार्च सप्तम नवरात्रि पर कात्यायनी पूजन संपन्न होगा।

26 मार्च को अष्टमी और नवमी के अवसर पर महागौरी और सिद्धिदात्री पूजन, दुर्गासप्तशती पाठ की पूर्णाहुति, हवन, माँ भुवनेश्वरी के दिवंगत भक्तों की आत्मिक शांति के लिए शांति पाठ, हरियाली वितरण तथा कंजिका पूजन किया जाएगा।

मंदिर पूजा सेवा समिति के अनुसार पूरे नवरात्रि में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन रहेगा। समिति ने सभी भक्तों से माँ भुवनेश्वरी के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

संपर्क सूत्र:

आचार्य नागेन्द्र मोहन सैलवाल, प्रधान सेवक (मुख्य पुजारी)

आदिशक्ति माँ भुवनेश्वरी मंदिर, मणिद्वीप सांगुड़ा, पौड़ी गढ़वाल

मोबाइल: 7830244233, 9411506996।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *