जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति सुचारू, अफवाहों पर ध्यान न दें उपभोक्ता: जिला पूर्ति अधिकारी
पौड़ी गढ़वाल। जनपद में संचालित सभी गैस एजेंसियों पर घरेलू एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रूप से की जा रही है। यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सिंगल गैस सिलेंडर कनेक्शन धारकों के लिए दूसरी बुकिंग के बीच भारत सरकार द्वारा 25 दिन का समय निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता गैस रिफिल की बुकिंग गैस कंपनियों की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप अथवा फोन के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं। बुकिंग के बाद गैस रिफिल डिलीवरी मैन के माध्यम से ही प्राप्त करें।
उन्होंने बताया कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस के अवैध भंडारण, दुरुपयोग और कालाबाजारी की रोकथाम के लिए जिला पूर्ति कार्यालय पौड़ी गढ़वाल में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर उपभोक्ता आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01368-221840 तथा जिला पूर्ति कार्यालय पौड़ी गढ़वाल के नंबर 9897854731 और 7310663517 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त गैस कंपनियों के सेल्स मैनेजर से भी संपर्क किया जा सकता है। इनमें Indane Gas के लिए 9557947140, Bharat Gas के लिए 7644059960 तथा HP Gas के लिए 8655436284 नंबर जारी किए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि यदि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
