पौड़ी

10 मार्च को पौड़ी में महिलाओं की शिकायतों की होगी सुनवाई

*राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल सुनेंगी महिलाओं की समस्याएं*

पौड़ी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य महिला आयोग की ओर से पूरे प्रदेश में 9 मार्च से 13 मार्च तक महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 मार्च को पौड़ी गढ़वाल में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि 10 मार्च को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल प्रतिभाग करेंगी और महिलाओं से संबंधित शिकायतों व समस्याओं पर सुनवाई करेंगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले की महिलाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याएं रखें, ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।

(सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *