देहरादून में 26 फरवरी को राजभवन तक मौन मार्च का आह्वान
अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने का लिया निर्णय
देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच की ओर से देहरादून स्थित शहीद स्थल पर आयोजित एक अहम बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 26 फरवरी को महामहिम राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।

बैठक में तय किया गया कि सभी समर्थक और नागरिक 26 फरवरी को सुबह 11:00 बजे गांधी पार्क, देहरादून में एकत्रित होंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से राजभवन, देहरादून तक मौन मार्च निकाला जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस मार्च में शामिल होकर न्याय की मांग को मजबूती देने की अपील की है।
संघर्ष मंच ने यह भी घोषणा की कि गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि जनभावनाओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।
प्रमुख मांगें
अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए।
कथित वीआईपी दुष्यंत कुमार गौतम और अजय कुमार के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए।
सबूत मिटाने और दोषियों को बचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
संघर्ष मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलता, आंदोलन जारी रहेगा।
