देहरादून

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

*अंकिता भंडारी के माता-पिता के घर तक पानी पहुँचाने और आरोपियों के परिवार की फर्मों को ब्लैकलिस्ट करने की माँग*

देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर अंकिता भंडारी के माता-पिता के घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की माँग उठाई। मंच ने आग्रह किया कि ‘हर घर नल योजना’ के तहत शीघ्र उनके आवास तक पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।

मंच की सदस्य कमला पंत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अंकिता भंडारी के माता-पिता की सहायता को लेकर कई घोषणाएँ की गईं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि परिवार आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है।

इसके अलावा मंच ने मुख्य सचिव से यह भी माँग की कि हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के परिवार से संबंधित सभी फर्मों और कंपनियों को सरकारी ठेकों और टेंडरों से ब्लैकलिस्ट किया जाए। मंच का कहना है कि यह कदम न्याय और पारदर्शिता की दिशा में आवश्यक है।

मंच ने चेतावनी दी कि यदि माँगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *