पौड़ी

स्वाभिमान मोर्चा को झटका: वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र “मास्टर” ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

ऋषिकेश। स्वाभिमान मोर्चा के वरिष्ठ सदस्य दिनेश चंद्र “मास्टर” ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता सहित सभी पदों और जिम्मेदारियों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने संगठन के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पत्र लिखकर 19 फरवरी 2026 से स्वयं को सभी दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

अपने पत्र में दिनेश चंद्र “मास्टर” ने कहा कि उन्हें अब संगठन में दी गई जिम्मेदारियों से मुक्त समझा जाए और उनकी सभी जिम्मेदारियां किसी अन्य योग्य साथी को सौंप दी जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही वे संगठनात्मक पदों से अलग हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश हित में कार्य करना निरंतर जारी रखेंगे।

उन्होंने संगठन के सभी साथियों द्वारा दिए गए सम्मान और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आजीवन इसके लिए कृतज्ञ रहेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, दिनेश चंद्र “मास्टर” का यह निर्णय स्वाभिमान मोर्चा के लिए एक झटका माना जा रहा है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और जमीनी पकड़ को देखते हुए इस इस्तीफे के दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं। फिलहाल संगठन की ओर से इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *