पौड़ी

रिखणीखाल के किल्बौखाल में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर आयोजित, 49 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड रिखणीखाल की न्याय पंचायत किल्बौखाल में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया।

शिविर में कुल 55 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 49 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही 138 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने की। उन्होंने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और कई मामलों का समाधान तत्काल कराया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस पहल से आम जनमानस को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में प्रतिभाग कर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

शिविर में कुल 538 लोगों ने प्रतिभाग किया। उपजिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी देवेश पंत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *