पौड़ी

सेंट थॉमस स्कूल, पौड़ी में बाल अधिकारों व विधिक प्रावधानों पर जनजागरूकता अभियान

पौड़ी। सेंट थॉमस स्कूल, पौड़ी में गुरुवार को बाल अधिकारों, संरक्षण एवं विधिक प्रावधानों को लेकर जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र–छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा आपात स्थितियों में उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए निखिल डेविड ने किशोर न्याय अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को इसके उद्देश्य एवं उपयोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रज्ञा नैथानी ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में यह सेवा बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है तथा तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है।

बाल कल्याण समिति की सदस्य सुनीता भट्ट ने पाॅक्सो अधिनियम एवं बाल अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित एवं सतर्क रहने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की परेशानी की स्थिति में बिना संकोच सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से असिस्टेंट लीगल काउंसिल विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को उनके विधिक अधिकारों तथा कानूनी सहायता से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सिस्टर सूमिनी, सूरज कुमार, ओम प्रकाश थपलियाल, पूजा नेगी सहित विद्यालय के छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *