देहरादून में जुटेंगे बलूनी बंधु, 8 फरवरी को होगा भ्रातृ सम्मेलन
देहरादून। ग्राम बागी, विकास खण्ड दुगड्डा के मूल निवासी डॉ. विपिन बलूनी (डायरेक्टर, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून), डॉ. दिनेश चंद्र बलूनी एवं मधुसूदन बलूनी (डायरेक्टर, बलूनी कार्गो) के संयुक्त तत्वावधान में सूक्ष्म बलूनी भ्रातृ सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में ग्राम बागी, कण्डाखणी, उत्तिण्डा, शीला, बलूनी गांव, कुन्टी, मेवाड़, बागों, कैण्डुल सहित आसपास के गांवों के वे सभी बंधु शामिल होंगे, जो वर्तमान में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की एवं कोटद्वार में निवास कर रहे हैं।
इस अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र बलूनी की पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आपसी संवाद का आयोजन भी होगा। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम निःशुल्क है तथा इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया है कि वे आज सायं तक अपनी उपस्थिति की सहमति अवश्य दें।
सम्मेलन का आयोजन 8 फरवरी 2026 (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। दोपहर 2 बजे भोजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजन स्थल सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, हरिद्वार बायपास, कारगी चौक के निकट, देहरादून निर्धारित किया गया है।
अधिक जानकारी एवं उपस्थिति की सहमति हेतु निम्नलिखित से संपर्क किया जा सकता है—
डॉ. विपिन बलूनी: 9837202057
डॉ. दिनेश चंद्र बलूनी: 9411112440
कैप्टन डी.पी. बलूनी: 9719226666
मधुसूदन बलूनी: 9216817517
सूचना: आयोजक मंडल
