पौड़ी

क्रेच सेंटर में नाम पट्टिका वितरण कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं को मिला प्रोत्साहन

पौड़ी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी सह पालना केंद्र (क्रेच सेंटर), पूल्ड हाउस में नाम पट्टिका वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी उपस्थित रहीं। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा क्रेच सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 20 बालिकाओं को नाम पट्टिकाएं वितरित की गईं। साथ ही 5 बालिकाओं को स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री तथा 2 बालिकाओं को ट्रैक सूट व जूते प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को बाल विकास परियोजना अधिकारी आशा रावत द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन सुपरवाइजर सुषमा रावत द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *