दुगड्डा, यमकेश्वर व द्वारीखाल विकासखंडों में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविरों की तिथियां व स्थान
पौड़ी। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड दुगड्डा, यमकेश्वर एवं द्वारीखाल में आयोजित होने वाले बहुउद्देश्यीय शिविरों की तिथियां एवं स्थान पूर्व में घोषित किए जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस अभियान की शुरुआत 18 दिसंबर 2025 से हो चुकी है। इन शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।

विकासखंड दुगड्डा:
न्याय पंचायत उतिर्छा – 2 जनवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन उतिर्छा
न्याय पंचायत फरसूला – 14 जनवरी 2026, स्थान: इंटर कॉलेज धोबीघाट
न्याय पंचायत उमथगांव – 23 जनवरी 2026, स्थान: विकासखंड सभागार
न्याय पंचायत हर्षू – 31 जनवरी 2026, स्थान: नालीखाल बाजार
न्याय पंचायत पठूड़ अकरा – 7 फरवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन पठूड़ अकरा
न्याय पंचायत सिमलना – 19 फरवरी 2026, स्थान: हाट बाजार कमेड़ीखाल
न्याय पंचायत दूणी माण्डई – 3 मार्च 2026, स्थान: पंचायत भवन सौड़
विकासखंड यमकेश्वर:
न्याय पंचायत मागथा – 5 जनवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन मागथा
न्याय पंचायत गैण्ड – 7 फरवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन गैण्ड
न्याय पंचायत बनचूरी – 21 फरवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन बनचूरी
न्याय पंचायत नीलकण्ठ (तोली) – 28 फरवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन कोठार
न्याय पंचायत नौगांव मल्ला – 5 मार्च 2026, स्थान: पंचायत भवन नौगांव
न्याय पंचायत बडोली बड़ी – 13 मार्च 2026, स्थान: विकासखंड सभागार
न्याय पंचायत बड्यूण – 15 मार्च 2026, स्थान: पंचायत भवन कस्याली
विकासखंड द्वारीखाल:
न्याय पंचायत खरीक – 30 दिसंबर 2025, स्थान: पंचायत भवन खरीक
न्याय पंचायत पुल्यासू – 6 जनवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन पुल्यासू
न्याय पंचायत काण्डाखाल – 15 जनवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन काण्डाखाल
न्याय पंचायत राजखिल – 22 जनवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन गुमखाल
न्याय पंचायत ठंठोली – 29 जनवरी 2026, स्थान: पंचायत भवन जाखणीखाल
न्याय पंचायत सिरांई – 4 फरवरी 2026, स्थान: विकासखंड मुख्यालय
न्याय पंचायत किन्सुर – 11 फरवरी 2026, स्थान: राजकीय इंटर कॉलेज सिलोगी
न्याय पंचायत जमेली – 17 फरवरी 2026, स्थान: सरस्वती शिशु मंदिर डाडामण्डी
न्याय पंचायत सुराड़ी – 24 फरवरी 2026, स्थान: मिलन केंद्र चैलूसैंण
प्रशासन ने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।
