जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के तहत 23 दिसंबर को दो विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविर
विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत देवलगढ़ तथा विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत डाबर के राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत में शिविर लगाए जाएंगे।
पौड़ी। जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान के अंतर्गत आगामी 23 दिसंबर, 2025 को जनपद के दो विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के तहत विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत देवलगढ़ तथा विकासखंड द्वारीखाल की न्याय पंचायत डाबर के राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत में शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए जाएंगे, जहां क्षेत्रीय लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा।
अभियान का उद्देश्य सरकारी सेवाओं और योजनाओं को गांव–गांव तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का समाधान उनके द्वार पर सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर इस जनकल्याणकारी अभियान का लाभ उठाएं।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
