राजकीय इंटर कॉलेज ढ़िक्वाली में ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम आयोजित
*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रतिभा प्रदर्शन*
पौड़ी गढ़वाल। विकासखंड पाबौ के राजकीय इंटर कॉलेज ढ़िक्वाली में बाल विकास विभाग के तत्वाधान में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत ‘अफसर बिटिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को संविधान, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, नंदा गौरा योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी की।
सीनियर वर्ग – निबंध प्रतियोगिता
प्रथम: साक्षी
द्वितीय: आरुषि
तृतीय: आरुषि कठैत
जूनियर वर्ग – पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम: कशिश
द्वितीय: महिमा
तृतीय: नेहा रावत
बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रकांता काला ने कहा कि “बेटी ही परिवार और राष्ट्र की शक्ति है। अफसर बिटिया कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है, ताकि वे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।”
उन्होंने बताया कि बालिकाओं को शिक्षित, सुरक्षित और स्वावलंबी बनाना विभाग की प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
सहायक समाज कल्याण अधिकारी द्वारा समाज कल्याण विभाग की संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और छात्राओं को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नूतन बड़थ्वाल, डॉ. टीना गंभीर, सहायक समाज कल्याण अधिकारी प्रिया उपाध्याय, विद्यालय स्टाफ और बड़ी संख्या में बालिकाएँ उपस्थित रहीं।
— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल
