पौड़ी

संविधान दिवस पर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर आयोजित

श्रीनगर (गढ़वाल)। संविधान दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में छात्र–छात्राओं को नालसा विषय ‘एक मुट्ठी आसमान’ के अंतर्गत लोकपाल, नशा विरोधी संदेश, ‘DOWN अभियान – तुम गिरना मत’, नशा मुक्त भारत अभियान तथा स्वास्थ्य मार्गदर्शन पर आधारित लघु चलचित्र प्रदर्शित किए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम ने संविधान दिवस के इतिहास, संविधान की प्रस्तावना, नागरिकों के मौलिक अधिकार, कर्तव्य, तथा भारतीय लोकतंत्र में संविधान की आधारभूत भूमिका पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया गया।

विधि विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा संविधान दिवस पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसकी उपस्थित जनों ने सराहना की।

विश्वविद्यालय परिसर में भाषण, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र–छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. यू.सी. गैरोला, प्रो. प्रभाकर बडोनी, विधि विभागाध्यक्ष राम प्रकाश, विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र के नोडल अधिकारी/सहायक प्राध्यापक मुकेश रावत, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला संयोजक ऋषभ, अधिकार मित्र मनोज पाल, सहित बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *