उत्तराखंड

ऑपरेशन स्वास्थ्य के अंतर्गत महाआक्रोश रैली 21 नवम्बर को

चौखुटिया। चौखुटिया क्षेत्र में ऑपरेशन स्वास्थ्य के तहत 21 नवम्बर 2025 को सुबह 9:30 बजे महाआक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार एवं अस्पताल संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर इस रैली में व्यापक भागीदारी का आह्वान किया है।

पूर्व सैनिक भुवन कठैत ने कहा कि यह आंदोलन राजनीति से ऊपर जनता का संघर्ष है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई स्वास्थ्य, अस्पताल सुविधाओं और जनहित के लिए है, न कि किसी राजनीतिक स्वरूप या कुर्सी की लड़ाई के लिए।

उन्होंने जनता को सचेत करते हुए कहा कि आंदोलन को भटकाने या भ्रम फैलाने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उनके अनुसार ऑपरेशन स्वास्थ्य पूरी तरह जनता का आंदोलन है और इसका उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *