पौड़ी

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर डडुवादेवी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन

पौड़ी। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पशुपालन विभाग, पौड़ी द्वारा डडुवादेवी में पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजित पशु प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि अपर निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ. बी. एस. जंगपांगी एवं परियोजना निदेशक (लघु पशु) डॉ. डी. एस. बिष्ट उपस्थित रहे।

आयोजित पशु प्रदर्शनी में कुल 43 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के 87 पशु शामिल रहे, जिनमें बछिया, शंकर गाय, बद्री गाय, बैल जोड़ी, बकरा/बकरी तथा घोड़ा/खच्चर वर्ग सम्मिलित थे। विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागी पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान उज्याड़ी आशा देवी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक खंडूरी, डॉ. सीमांत नौटियाल, डॉ. एकता बिष्ट, डॉ. सुनिधि चौहान, विकासखंड पौड़ी के समस्त पशुधन प्रसार अधिकारी, पशुधन सहायक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

*सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *