पौड़ी

उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह 8 नवम्बर को, पौड़ी में मुख्य कार्यक्रम तहसील मुख्यालय में होगा

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 8 नवम्बर 2025 को पूरे प्रदेश में “उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान समारोह” आयोजित किया जाएगा। जनपद पौड़ी गढ़वाल में इसका मुख्य समारोह तहसील मुख्यालय पौड़ी में आयोजित होगा।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने इस अवसर पर सभी उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर इसे सफल और गरिमामय बनाया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि समारोह के दौरान जनपद के उन वीर आन्दोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने राज्य निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह अवसर राज्य निर्माण में समर्पित आन्दोलनकारियों के साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का पावन अवसर है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने का यह समारोह संघर्ष, आत्मसम्मान और एकता की भावना का प्रतीक है। यह आयोजन हमें उन सभी वीरों के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है जिन्होंने उत्तराखण्ड के स्वप्न को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

कार्यक्रम स्थलों का निर्धारण:

तहसीलवार आयोजन स्थलों में —

पौड़ी व चाकीसैंण: तहसील परिसर पौड़ी

कोटद्वार: नगर निगम ऑडिटोरियम, बद्रीनाथ मार्ग

लैंसडौन व रिखणीखाल: तहसील परिसर लैंसडौन

थलीसैंण व बीरोंखाल: तहसील परिसर थलीसैंण

सतपुली व चौबट्टाखाल: तहसील परिसर सतपुली

यमकेश्वर व जाखणीखाल: गीता आश्रम स्वर्गाश्रम-जौंक

धुमाकोट: तहसील परिसर धुमाकोट

स्रोत: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *