8 नवम्बर को कोटद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेला
कोटद्वार। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडौन पौड़ी गढ़वाल तथा जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल के संयुक्त तत्वावधान में 8 नवम्बर 2025 को डॉ. पीतांबरदत्त बड़थ्वाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगा।

मेले में हरिद्वार एवं कोटद्वार परिक्षेत्र की लगभग 14 से 15 औद्योगिक इकाइयों के भाग लेने की संभावना है। कंपनियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। कुल 800 से 900 रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी।
इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई (फीटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, ऑटोमोबाइल), डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिकल), बी.टेक (इलेक्ट्रिकल), डी.फार्मा, बी.फार्मा, स्नातक एवं एम.एससी. (केमिस्ट्री) योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
अभ्यर्थियों को मेले में प्रतिभाग हेतु नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, सीवी, समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपियां एवं सेवायोजन प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निम्न नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है — 9927477709, 8439909992, 8192959953
