पौड़ी

कशिश बिष्ट ने युवा महोत्सव 2025 की भाषण प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

राजकीय इण्टर कॉलेज मोहनचट्टी की छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने दी बधाई

पौड़ी। राजकीय इण्टर कॉलेज मोहनचट्टी की प्रतिभाशाली छात्रा कशिश बिष्ट ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

कशिश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकगणों ने कशिश को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि कशिश की सफलता न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

विद्यालय प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि कशिश भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम एवं प्रतिभा से नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *