पौड़ी

पौड़ी में 21 दिवसीय वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 नवम्बर से शुरू

पौड़ी। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार एवं ओजस्विनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन साप्ताहिक उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वेलनेस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 11 नवम्बर से 5 दिसम्बर 2025 तक टोली पंचायत भवन, नीलकंठ (ब्लॉक यमकेश्वर), जनपद पौड़ी गढ़वाल में आयोजित होगा।

महाप्रबंधक उद्योग सोमनाथ गर्ग ने बताया कि रविवार एवं अवकाश दिवसों को छोड़कर कुल 21 दिनों तक यह प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 11 नवम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को वेलनेस, हेल्थ केयर एवं प्राकृतिक उपचार के क्षेत्र में सैद्धांतिक व व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

महाप्रबंधक ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सकते हैं।

— सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *