द्वारीखाल

चैलूसैंण रामलीला के दूसरे दिन मंचित हुआ पुत्र कामेष्टि यज्ञ, अवतरित हुए भगवान श्रीराम

द्वारीखाल। चैलूसैंण में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन मंचन के दौरान महाराज दशरथ द्वारा श्रृंगी ऋषि से पुत्र कामेष्टि यज्ञ संपन्न करवाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। यज्ञ पूर्ण होने के उपरांत तीनों रानियों को प्रसाद स्वरूप खीर का वितरण किया गया, जिसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म का भावपूर्ण दृश्य मंचित किया गया।

रामलीला के इस प्रसंग को देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे और कलाकारों के अभिनय की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस अवसर पर देवेंद्र बलूनी ने महाराज दशरथ की भूमिका निभाई, जबकि आजाद सिंह रावत ने बांदी का सजीव अभिनय कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष रवींद्र सिंह रावत, संयोजक सुखदेव सिंह राणा, डायरेक्टर इंद्रमोहन दुदपुड़ी, अशोक डबराल, मुकेश जुयाल, परमानंद दुदपुड़ी, हिमांशु रावत सहित अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *