द्वारीखाल

द्वारीखाल में 24 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे नि:शुल्क जांच

द्वारीखाल। स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान के तहत 24 सितंबर 2025 को द्वारीखाल ब्लॉक मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में बेस अस्पताल कोटद्वार से विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम पहुंचेगी, जो मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करेगी।

शिविर में आने वाले लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स द्वारा बीपी और शुगर की जांच की जाएगी, वहीं इच्छुक नागरिक रक्तदान के लिए पंजीकरण भी करवा सकेंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सुविधा के तौर पर विकलांग प्रमाणपत्र बनाने का कार्य भी यहीं किया जाएगा। इसके अलावा लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और आभा आईडी बनाई जाएगी।

शिविर में आंखों की जांच और छाती का नि:शुल्क X-Ray भी कराया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएँ और स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *