द्वारीखाल

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत द्वारीखाल में कार्यशाला आयोजित

द्वारीखाल। विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, अर्जुन नेगी एवं बीना रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

मुख्यवक्ता जिला उपाध्यक्ष बीना रावत ने सेवा पखवाड़ा के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक बीना राणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में पौधरोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर सिंगटाली पुल स्वीकृति पर विधायक रेनू बिष्ट का आभार व्यक्त किया गया। पूर्व प्रमुख एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

विधायक रेनू बिष्ट ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कार्यकर्ताओं से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवीन्द्र रावत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष मनोज गुसाई, मण्डल उपाध्यक्ष मानसिंह, शोभा नैथानी, अजीत भण्डारी, महामंत्री रवीन्द्र डबराल, प्रभाकर डोबरियाल, सुरेशी देवी, नीरज कण्डवाल, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह, युवा मोर्चा से आकाश कण्डवाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *