देहरादून

प्रधानमंत्री के हवाई सर्वे का महिला कांग्रेस ने किया विरोध

काले कपड़े पहनकर किया प्रदर्शन, कहा – धरातल पर उतरें प्रधानमंत्री

देहरादून। उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री के हवाई सर्वे का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अनेक महिला कार्यकर्ता काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन स्थल पर पहुँचीं।

महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता प्रधानमंत्री से सीधे मिलना चाहती थीं, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला कार के ऊपर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगीं। उन्होंने कहा कि हवाई सर्वे करने से वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाएगा, प्रधानमंत्री को धरातल पर आकर जनता की समस्याएं सुननी चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने केंद्र सरकार पर आपदा प्रबंधन को लेकर उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि प्रभावित जनता की समस्याओं का समाधान केवल जमीन पर आकर ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *