पौड़ी

संकल्प अभियान के तहत जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के मिशन शक्ति वन स्टॉप सेंटर एवं डीएचईडब्ल्यू के कार्मिकों द्वारा 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम “संकल्प” के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह कार्यक्रम 2 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 12 सितम्बर तक चलेगा।

जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत राजकीय नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट, राजकीय इंटर कॉलेज कालेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज जखेटी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कण्डेरी एवं राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में विद्यार्थियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा और बाल अधिकारों से जुड़ी योजनाओं व कानूनों की जानकारी दी गई।

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासिका लक्ष्मी रावत ने पाॅक्सो एक्ट, कार्यस्थल पर महिलाओं का उत्पीड़न अधिनियम, सी-बॉक्स, वन स्टॉप सेंटर योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, 181 महिला हेल्पलाइन, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम 2005, नंदा गौरा योजना तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत करने में सहायक साबित होंगे।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की परामर्शदाता सोनी सौठियाल, केस वर्कर अमृता रावत, मिशन शक्ति डीएचईडब्ल्यू के जिला मिशन समन्वयक विकास बहुगुणा एवं जेंडर स्पेशलिस्ट बीना रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *