उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

पेयजल संकट समाधान हेतु पम्पिंग योजना की मांग

द्वारीखाल। क्षेत्र पंचायत सदस्य पुल्यासू मनीषा नेगी ने यमकेश्वर विधायक रेनू बिष्ट से अपने क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पम्पिंग योजना स्वीकृत किए जाने की मांग की है।

उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि क्षेत्र पंचायत पुल्यासू के अंतर्गत आने वाली पुल्यासू, उतिण्डा, वरगड्डी एवं बंदीला चार ग्राम पंचायतों सहित इन ग्राम पंचायतों में आने वाले गाँवों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।

विशेषकर पुल्यासू, उतिण्डा, बंदीला, वरगड्डी, मेवाड़, कपोलगांव, अटाली बागों, भरग्वाड़ी, मरोड़ा, भट्टी-खोडा और भैसुड़ाखाल गांवों में पानी की भारी किल्लत रहती है। मनीषा नेगी ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान केवल पंपिंग योजना से ही संभव है, जिससे पूरे क्षेत्र की जनता को राहत मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *