द्वारीखालपौड़ी

7 अक्टूबर से चैलूसैंण में भव्य रामलीला आयोजन

द्वारीखाल। चैलूसैंण में आदर्श रामलीला समिति नागदेव गढ़ी चैलूसैंण की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष रवींद्र रावत ने की, जिसमें उपाध्यक्ष अजीत भंडारी, बृज मोहन दुदपुडी सहित कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 7 अक्टूबर 2025 से रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा।

चैलूसैंण की रामलीला पहले क्षेत्र की प्रसिद्ध लीलाओं में गिनी जाती थी, जो करीब 35 साल तक बंद रही। युवाओं की पहल पर पिछले वर्ष इसका पुनः शुभारंभ हुआ और भव्य मंचन किया गया।

इस वर्ष भी रामलीला को और आकर्षक बनाने के लिए मंच सज्जा, झांकियों और परिधानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलाकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और स्थानीय युवाओं व बच्चों को मंचन में अवसर दिया जाएगा।

स्थानीय जनता, व्यापारी वर्ग और क्षेत्रीय समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग समिति को मिल रहा है। समिति का कहना है कि इस बार की रामलीला सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से और भी यादगार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *