उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में दिखा चंद्रग्रहण का मनमोहक नजारा

देहरादून। 7 सितम्बर, रविवार रात को देहरादूनवासियों ने आकाश में अद्भुत नजारा देखा। देर रात आसमान पर चंद्रग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। मौसम साफ रहने के कारण लोग अपने घरों की छतों और खुले स्थानों पर जुटकर ग्रहण का आनंद लेते नजर आए।

ग्रहण के दौरान चंद्रमा का बदलता स्वरूप लोगों को आकर्षित करता रहा। कई खगोलप्रेमियों ने दूरबीन और कैमरों से इस खगोलीय घटना को कैद किया। सोशल मीडिया पर भी देर रात तक चंद्रग्रहण की तस्वीरें और वीडियो साझा किए जाते रहे।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई लोगों ने ग्रहणकाल में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चारण भी किया, वहीं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इस घटना ने बच्चों और युवाओं में खगोल विज्ञान के प्रति उत्सुकता बढ़ाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *